Posts

Showing posts from March, 2020

Bear grylls the real hero of adventure

Image
       बेयर ग्रिल्स के बारे में रोचक तथ्य व जानकारी     बेयर ग्रिल्स के जीवन से जुड़े कुछ अन्य रोचक तथ्य ग्रिल्स ने  ब्रिटिश स्पेशल एयर सर्विस  में तीन वर्ष(1994-1997) तक सेवाएं दी हैं। आर्मी में काम करने के दौरान उन्होंने मुश्किल हालातों में बचने की नई तकनीक सीखी। उन्हें SAS आर्मी तब छोडनी पड़ी जब केन्या अपनी पोस्टिंग के दौरान वे एक दुर्घटना का शिकार हो गए। एक उड़ान के दौरान उनका पैराशूट खुल नहीं पाया और उनकी निचली रीढ़ बुरी तरह से टूट गयी। 1,600 फीट (500 मी.) की ऊंचाई से वह पीठ के बल नीचे गिरे थे। बेयर ग्रिल्स  रॉयल नेवल रिजर्व (Royal Naval Reserve) सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। 16 मई 1998 को, ग्रिल्स ने पैराशूटिंग दुर्घटना में तीन हड्डीयां टूटने के महज 18 महीने बाद नेपाल में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने के अपने बचपन के सपने को हासिल किया। 23 साल की उम्र में वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के ब्रिटिश थे।  Bear grylls  ल्स  Man Vs Wild  शो में Survival Tips के जरिये सुनसान जंगलों, रेगिस्...

आलिया ने शेयर किया राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का मोशन पोस्टर, कोरोना के चलते रिलीज डेट भी बदली

Image
बॉलीवुड डेस्क. 'बाहुबली' फेम निर्देशन एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म 'आरआरआर' का मोशन पोस्टर बुधवार को सामने आ गया। जिसे राजामौली के अलावा इसके सितारों आलिया भट्ट, रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जब आग और पानी जैसी दो विरोधी शक्तियां एकसाथ आती हैं तो आपके पास होती है बेहद तीव्र ऊर्जा'। फिल्म के डायरेक्टर राजामौली ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'पानी आग को बुझाता है, आग पानी को वाष्प बनाकर सूखा देती है। और दोनों शक्तियां अपार ऊर्जा के साथ #RRR का शीर्षक लोगो प्रस्तुत करने के लिए साथ आ रही हैं...' 1.15 मिनट के इस मोशन पोस्टर में फिल्म के दो हीरो एक-दूसरे की ओर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक को पानी का प्रतीक दिखाया गया है तो दूसरे को आग का। इसी वजह से उनके पीछे से बहुत तेजी के साथ पानी और आग निकलते भी दिख रहे हैं। हालांकि दोनों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। पोस्टर में बताया 'आरआरआर' का फुलफॉर्म पोस्टर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, उसम...

शेफाली शाह ने खतरनाक ढंग से समझाया कैसे अटैक करता है कोरोना वायरस, बाद में कहा- डू नॉट ट्राय दिस एवर

Image
बॉलीवुड डेस्क . फिल्म इंडस्ट्री के दिग्ग्जों के अलावा हर कलाकार अपने ढंग से लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रहा है। देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद एक्ट्रेस शेफाली शाह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका चेहरा पॉलिथिन से ढंका है और वे लोगों को कोरोना वायरस के हमले के बारे में बता रही हैं। शेफाली वीडियोमें वे यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि- "यह ठीक बिलकुल वैसा है जैसा हम क्वारैंटाइन टाइम में महसूस कर रहे हैं।मैं सहमत हूं, लेकिन ठीक इसी तरह हमारे फेफड़े भी महसूस करते हैं जब कोरोना हम पर अटैक करता है। तो हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं है,इसलिए इसके साथ रहना सीख लीजिए। घर पर रहें, और हां ये सब अपनी, अपने परिवार, दोस्तों की सुरक्षा के लिए कीजिए।क्योंकि अगर किसी एक भी इंसान को जो बाहर जाकर इसे लाता है तब यह जंगल की आग की तरह फैल जाएगा, जो कि फैल चुका है। अगर यह चेतावनी काफी नहीं है, तो मुझे नहीं पता फिर आप कैसे समझेंगे। मैं सांस नहीं ले पा रही हूं, और जल्दी ही अगर ये फैल गया तो ऐसे कई लोग जिन्हें हम प्यार करते हैं, वे भी सांस नहीं ले पाएंगे। कैप्शन में लिखा- इसे क...

अदा शर्मा ने शेयर किया फनी वीडियो, एक्सरसाइज के साथ साफ-सफाई की ट्रिक बताई

Image
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के चलते देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित हो चुका है। लॉकडाउन के चलते मिले फ्री टाइम का बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। एक्ट्रेस अदा शर्मा भी खाली समय को प्रोडक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वह लगातार इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कर फैन्स को अपने डेली रूटीन के बारे में जानकारी दे रही हैं। हाल ही में अदा ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने मजेदार अंदाज में घर में साफ-सफाई करने का तरीका शेयर किया है। साफ-सफाई के साथ एक्सरसाइज: अदा ने जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक्सरसाइज के साथ-साथ साफ-सफाई और पोछा लगाती दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-उन सभी दोस्तों को टैग करें जिन्हें आप यह करते देखना चाहते हैं! क्रिएटिव कटका अदा की अदा स्टाइल! आप में से कई लोग कहते होंगे कि घर की साफ-सफाई के चक्कर में एक्सरसाइज का टाइम नहीं मिलता तो मेरे पास आपके लिए एक सॉल्यूशन है। अगर फोन बजे तो ध्यान मत भटकने देना,बुलाते हैं और जा भी सकते हैं, लेकिन कोरोना के बाद तब तक लिए घर पर रहें, सुरक्षित रहें और...

ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद सेल्फ क्वारैंटाइन में मंदिरा बेदी, बोलीं- नेगेटिविटी देख आ गया था अस्थमा का अटैक

Image
बॉलीवुड डेस्क . अभिनेत्री मंदिरा बेदी इन दिनों सेल्फ क्वारैंटाइन में हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वर्तमान परिस्थिति को लेकर फैली निगेटिविटी के चलते पिछले दिनों उन्हें अस्थमा का अटैक आया था। उन्होंने एक बातचीत में कहा, "मैं वीमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते ऑस्ट्रेलिया में थी और 9 मार्च को ही वापस आई हूं। मैं सेल्फ आइसोलेशन में थी और दिन गिन रही थी। क्योंकि कोरोनावायरस के लक्षण 14 दिन में दिखते हैं। मैं इतनी चिंतित, घबराई और डरी हुई थी कि तब तक खुद ही काम करती रही, जब तक की चिंता की वजह से मुझे अस्थमा का दौरा नहीं आया। " घटना से एक रात पहले देखा था एक वीडियो मंदिरा ने वर्तमान परिस्थिति को लेकर से पॉजिटिव और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वे कहती हैं, "घटना के एक रात पहले मैंने जो आखिरी चीज देखी थी, वह एक वीडियो था, जिसमें कोई खांस रहा था और लोग उसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। यह बहुत ही नेगेटिव और डिप्रेशिंग था। अगली सुबह मैं 5:30 मैं घबराहट के साथ जाग गई थी।" मंदिरा की अपील- सकारात्मक रहें मंदिरा की मानें तो वे अब परिस्थिति को लेकर सकारात्मक होने पर फोकस...

सिंगर श्वेता पंडित ने इटली से सुनाई आपबीती, कहा-एक महीने से कमरे से बाहर नहीं निकली, यहां सिर्फ सायरन की आवाज आती है'

Image
बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड सिंगर श्वेता पंडित अपने इटालियन मूल के पति इवानो फुच्ची के साथ इटली में रहती हैं। इटली में कोरोनावायरस अपनी चरम सीमा पर है और यहां अभी तक इसकी वजह से 8000 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए इटली में लॉकडाउन किया जा चुका है। ऐसे में श्वेता पंडित भी पति के साथ इंडिया नहीं लौट पाईं और इस वक्त होम आइसोलेशन में अपना समय काट रही हैं। श्वेता ने इस दौरान का अनुभव अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इटली के मौजूदा हालात की भी चर्चा की है। एक महीने से नहीं निकलीं बाहर: श्वेता ने वीडियो में कहा, दोस्तों मैं खुद पिछले एक महीने से अपने कमरे से बाहर नहीं निकली हूं, और यह उससे पहले जब यहां की सरकार ने लॉकडाउन घोषित नहीं किया था। क्योंकि जब हमें पता चला कि एक ऐसी बीमारी यहां फैल चुकी है, जिसका हमें पता भी नहीं है कि यह कब हुई और किससे मिलने से हुई और यह एक साधारण सी सर्दी, जुखाम है या कुछ और। जब तक आदमी अपने डॉक्टर के पास जाता है, अस्पताल जाता है,तब उसे पता चलता है कि उसे आईसीयू की जरूरत है, ऑक्सीजन की जरूरत...

नए अनुभवों और सफर की शुरुआत हो सकता है रिटायरमेंट,बढ़ती उम्र के इस पड़ाव को बनाए रोचक और मजेदार

Image
लाइफस्टाइल डेस्क. रिटायरमेंट शब्द जेहन में आते ही बढ़ती उम्र का ख्याल आने लगता है। रिटायरमेंट के बाद अधिकतर सभी लोग अपना सारा समय घर पर बिताते हैं और हर रोज एक ही तरह की दिनचर्या से ऊबने लगते हैं। अधिकतर लोगों को लगता है कि रिटायर होते ही जीवन नीरस हो जाएगा, ऊब होगी, खाली समय कैसे निकलेगा वगैरह-वगैरह। यदि आप भी ऐसा सोचते हैं तो अब अपनी सोच को बदल डालिए। क्लीनिकल साइकोलॉजिस डॉ. पूनम सिंह जानें कुछ सुझाव जो सेवानिवृत्ति के बाद के आपके सफर को रोचक और मजेदार बना देंगे। पहले से योजना बनाएं रिटायरमेंट के पहले सभी की स्थायी दिनचर्या होती है। समय से उठना, तैयार होना, ऑफिस निकलना। रिटायरमेंट के बाद इसी दिनचर्या को यथावत रखना मुश्किल होता है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के पहले ही दिनचर्या को लेकर योजना बना लेनी चाहिए। इसमें उठने के समय से लेकर चाय पीना, अख़बार पढ़ना, व्यायाम करने का समय तय होना चाहिए। इसके बाद बाकी के दिन क्या कुछ करना चाहते हैं उसकी रूपरेखा भी तय कर लें। रिटायरमेंट के बाद दिन की शुरुआत करने में समस्या नहीं होगी। लक्ष्य निर्धारित कर लें सेवाकाल के पहले लक्ष्य तय होते हैं, जैसे कि...

कोरोनावायरस से 76 साल के सिंगर ‘लिवरपूल लीजेंड’ टकर की मौत, बीटल्स के साथ कर चुके हैं परफॉर्म

Image
हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस ने स्क्रीनराइटर टैरेंस मैकनैली के बाद एक और सेलेब की जान ले ली है। लिवरपूल ईको के मुताबिक 76 वर्षीय सिंगर सीवाय टकर की कोरोना से मौत हो गई है। सिंगर में बीते हफ्ते से ही वायरस के लक्षण देखे जा रहे थे। हालांकि टकर को डायबिटीज, हार्ट संबंधित कई बीमारियां थीं। वेबसाइट से बातचीत के दौरान परिवार ने बताया कि, हम उनके अचानक चले जाने से बहुत दुखी हैं। लिवरपूल सिटी के लिए वो सीवाय टकर थे, लेकिन हमारे लिए पूरी दुनिया थे। उन्होंने सभी का जीवन अपने म्यूजिक से छुआ। परिवार ने कहा कि, हम सभी दुखों के बावजूद उन लोगों से मिल रहे मैसेजों से काफी आराम महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने टकर को 60 साल तक परफॉर्म करते हुए देखा। डेलीमेल के मुताबिक पोस्टमैन से लीजेंड्री सिंगर बने टकर को प्रशंसक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रशंसकों के बीच टकर लिवरपूल लीजेंड के नाम से मशहूर थे। वे 60 के दशक में बीटल्स के साथ भी परफॉर्म कर चुके थे। अमेरिका के मशहूर स्क्रीनराइटर 81 वर्षीय टैरेंस मैकनेली की कोरोनावायरस कॉम्प्लिकेशन्स से मौत हो गई है। मैकनैली ने मंगलवार को फ्लोरिडा के अस्पताल ...

एक्ट्रेस हाइडी क्लुम की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव, कोरोना जैसे लक्षण मिलने के बाद से आइसोलेशन में रह रहीं थीं

Image
हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस संदेह के चलते सेल्फ क्वारैंटाइन में चल रहीं एक्ट्रेस-मॉडल हाइडी क्लुम का टेस्ट रिजल्ट नेगेटिव आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी शेयर की। एक्ट्रेस बीते 14 दिनों से आइसोलेशन में रह रहीं थीं। 46 वर्षीय एक्ट्रेस हाइडी अमेरिकाज गॉट टैलेंट के सेट्स से अचानक बीमारी के चलते वापस आ गईं थीं। बताया जा रहा था कि तेज जुखाम के कारण उन्होंने ऐसा किया, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें साथ में फीवर भी है। कोरोना के लक्षणों को देखते हुए उन्होंने घर में रहने का फैसला किया था। पति को कांच के जरिए किया था किस एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर पति टॉम कॉलिट्ज के साथ रोमांटिक किस करते हुए वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लिखा, 'आप सभी की तरह, मैं भी पूरे हफ्ते से बीमार हूं। दुर्भाग्य से मेरे पति जो अभी टूर से लौटे हैं, कुछ दिनों से बीमार महसूस कर रहे हैं। जब तक कोरोनावायरस टेस्ट का रिजल्ट नहीं आता हम सुरक्षित रहने के लिए अलग रह रहे हैं। ##

घोषणा के समय को लेकर अनुराग ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना, विवेक बोले- शिकायत बंद करो

Image
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 12 बजे से देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे राष्ट्र के नाम अपना छठा संबोधन दिया था। घोषणा के समय को लेकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने पीएम पर निशाना साधा था, जिस पर दूसरे फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कविता के जरिए तंज कसा है। अनुराग ने उठाया था यह सवाल अनुराग ने पीएम पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया था, "8 बजे रात के बजाए सुबह आठ बजे बोल देते। चार बजे भी बोल देते तो इंतजाम कर लेते। हमेशा आठ बजे ही बोलते हैं और समय देते हैं चार घंटे का। उनका क्या जो पैदल घर को निकले हैं शहर छोड़ के। क्योंकि बस या ट्रेन नहीं चल रही। अब कहें तो कहें क्या। ठीक है प्रभु।" विवेक का तंज- शिकायत बंद करो 'द ताशकंद फाइल्स' जैसी फिल्मों के मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अनुराग के ट्वीट को री-ट्वीट करते तंज कसा, "शिकायत बंद करो, शिकायत बंद करो, जग में आए हो तो खुद भी कुछ करो। जीवन एक संघर्ष, यहां हर कदम पर कांटे है बिछाए, उनसे डरो नहीं। फूंक-फूंक के रखो...

चीन में खुले 600 से ज्यादा सिनेमाघर, दर्शकों को लुभाने के लिए रिलीज होंगी ‘अवतार’ और ‘इंसेप्शन’ जैसी फिल्में

हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के चलते ठप्प हुआ चीन का एंटरटेनमेंट मार्केट नुकसान से उबरने के लिए तैयार है। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक देश में करीब 600 से 700सिनेमाघरों को फिर से शुरू किया गया है। चीन को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस माना जाता है। टिक 100 फीसदी थियेटर्स को मिलेगा थियेटर्स में दर्शकों को लुभाने के लिए चीन पुरानी हिट फिल्मों को फिर से रिलीज करेगा। इसमें चीन का फिल्म ब्यूरो थियेटर्स की मदद करेगा। चीन फिल्म ग्रुप की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया था कि, सिनेमाघरों को पुरानी पांच हिट फिल्मों के प्रिंट दिए जाएंगे। वहीं, फिल्मों के सरकारी नियामकों की शेयर होल्डर्स के साथ हुई डील के मुताबिक थियेटर्स फिल्म टिकट की बिक्री का 100 फीसदी अपने पास रखेंगे। डिस्ट्रीब्यूटर्स और शेयर होल्डर्स का टिकट रेवेन्यू पर 43 फीसदी हिस्सा होता है। 51 प्रतिशत थियेटर्स के पास जाता है। 6 प्रतिशत सरकार को और टैक्स में दिया जाता है। ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज सिनेमाघरों में ‘अवतार’, ‘इंसेप्शन’, ‘इंटरस्टैलर’ और एवेंजर्स सीरीज की सभी फिल्में रिलीज की जाएंगी। इसके अलावा चीन में बनी...

पर्सनल लोन से बेहतर है पीपीएफ से लोन लेना, इससे कम ब्याज दर पर मिलता है कर्ज

Image
यूटिलिटी डेस्क. लॉन्ग टर्म में निवेश के लिए पीपीएफ एक लोकप्रिय विकल्प है। इसमें अच्छे ब्याज के साथ ही पैसा डूबने का डर भी नहीं रहता। पिछले साल दिसंबर 2019 में इस स्कीम को और आकर्षक बनाने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं जिसमें लोन से संबंधित बदलाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। आप आसानी से अपने पीपीएफ पर लोन ले सकते हैं। इतना ही नहीं यहां से लोन लेने पर आपको पर्सनल लोन से काम ब्याज देना होगा। हम आपको पीपीएफ पर लोन लेने के बारे में बता रहे हैं। पीपीएफ से लोन कब ले सकते हैं? आपने जिस वित्त वर्ष में पीपीएफ खाता खुलवाया है, उस वित्त वर्ष की समाप्ति के एक वित्त वर्ष बाद से लेकर पांचवें वित्त वर्ष की समाप्ति तक आप पीपीएफ से लोन लेने के हकदार हैं। अगर आपने जनवरी 2017 में पीपीएफ खाता खुलवाया है तो आप 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2022 तक लोन ले सकते हैं। कितना लोन ले सकते हैं? जिस वित्त वर्ष में आप लोन का आवेदन दे रहे हैं, उस वित्त वर्ष से ठीक पहले के दो वित्त वर्ष की समाप्ति पर जो बैलेंस (मूलधन + ब्याज) होगा, उसका अधिकतम 25 फीसदी आप लोन ले सकते हैं। जैसे अगर आप मार्च 2020 में लोन लेना चाहते हैं तो 31 म...

खाली समय में ताहिरा ने पहली बार की कुकिंग, कहा- '21 दिन बाद हम सबके पास एक अलग करियर चॉइस होगी'

Image
बॉलीवुड डेस्क. कोरोना लॉकडाउन के चलते घर में सेलेब्स कई तरह की एक्टिविटीज करके अपना खाली समय बिता रहे हैं। आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप भी 21 दिन केक्वारैंटाइन टाइम को प्रोडक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने पहली बार कुकिंग में हाथ आजमाया। ताहिरा ने बनाया केक: ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि उन्होंने पहली बार केक बेक किया है। ताहिरा ने केक की तस्वीर शेयर करते हुए उसकी रेसिपी फैन्स के साथ शेयर की और लिखा,ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी कोई रेसिपी शेयर करूंगी, क्योंकि शुरू करने के लिए आनी भी तो चाहिए! ये वाली पूरी इंटरनेट से चेपी है। 21 दिन बाद हममें से ज्यादातर लोगों के पास एक अलग करियर च्वाइस होगी। पेंटिंग में भी आजमाया हाथ: इससे पहले ताहिरा ने क्वारैंटाइन टाइम में पेंटिंग भी की थी। उन्होंने पेंटिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी थीं। ताहिरा एक ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर हैं। 2018 में कैंसर का पता लगने के बाद उन्होंने इसका डटकर सामना किया और जंग जीत ली। 35 साल की ताहिरा और आयुष्मान की शादी को 12 साल हो च...

लॉकडाउन पर कार्तिक आर्यन ने शेयर किया मीम, लिखा- 'मोदी जी लोग ऐसे नहीं मानेंगे, ये चाहते हैं 21 दिन में पैसा डबल'

Image
बॉलीवुड डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ रहे कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। 24 मार्च को रात 8 बजे उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में यह बात कही। मोदी जी का भाषण खत्म होता इससे पहले ही लोग सड़कों और किराने की दुकानों पर इकठ्ठा हो गए और अगले 21 दिन के लिए खाने-पीने का सामान स्टॉक करने निकल पड़े। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने पूरे मामले को सोशल मीडिया पर फनी टर्न देने की कोशिश की। कार्तिक ने शेयर किया मीम: कार्तिक ने लॉकडाउन की बात को सीरियसली न लेने वाले लोगों पर तंज कसते हुएइंस्टाग्राम परएक फनी मीम शेयर किया और यह कहने कोशिश की कि लोग घरों में रहने की बात तभी मानेंगे और बाहर जमावड़ा नहीं लगाएंगे जब उन्हें कहा जाए कि घर में रहने पर उनकेपैसे डबल हो जाएंगे। कार्तिक ने अक्षय कुमार की फिल्म 'हेरा-फेरी 2' की एक तस्वीर शेयर की जिसमें अक्षय की जगह एडिट करके उनका चेहरा लगाया गया है और उसपर लिखा है-मोदी जी, ये लोग ऐसे नहीं मानेंगे, ये सुनना चाहते हैं 21 दिन में पैसा डबल। कार्तिक के इस मीम पर फैन्स ने भी फनी कमेंट किए और लिखा-नहीं माने तो 21 दिन...

लॉकडाउन के पहले दिन ऋषि कपूर ने शेयर की उम्मीदों भरी पंक्तियां, लिखा- जल्द ही सबकुछ ठीक होगा

Image
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के संक्रमण चक्र को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिन के (14 अप्रैल तक) लॉकडाउन की घोषणा की है। इसे लेकर वेटरन एक्टर ऋषि कपूर ने बेहद सकारात्मक रूख दिखाया है। बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने अंग्रेजी की कुछ पंक्तियां लिखा एक फोटो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने ये बताने की कोशिश की, कि थोड़े ही दिनों में सबकुछ सामान्य हो जाएगा। ऋषि ने पंक्तियां शेयर कीं, उसमें लिखा है, 'जब ये समाप्त हो जाएगा, और ये जरूर होगा, हर गेम बिक जाएगा, हर रेस्तरां में 2 घंटे का इंतजार करना पड़ेगा, हर बच्चा स्कूल में खुश होगा, हर कोई अपनी नौकरी से प्यार करेगा, स्टॉक मार्केट आसमान को छू जाएगा और हम गले लगेंगे और हाथ मिलाएंगे। वो एक बहुत अच्छा दिन होने वाला है। वहीं पर मिलेंगे दुनिया।' इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऋषि ने कैप्शन में लिखा, 'सभी को सुप्रभात, मैं इस पर पूरी तरह से विश्वास करता हूं। भगवान की कृपा से ये सबकुछ होगा।' प्रधानमंत्री से कहा- हम आपके साथ हैं इससे पहले मंगलवार की रात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को...

इसमें एकमुश्त राशि देकर पा सकते हैं 10 हजार रुपए तक की मासिक पेंशन, इनकम टैक्स छूट का भी मिलेगा लाभ

Image
यूटिलिटी डेस्क. केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाय) शुरू की है। 60 साल और उससे ऊपर के नागरिकों के लिए यह एक पेंशन योजना है। इसमें एकमुश्त राशि जमा करनी होती है। इसमें निवेश करने की आख़िरी तारीख 31 मार्च 2020 है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मासिक पेंशन विकल्प चुनने पर 10 साल के लिए कम से कम 8 प्रतिशत की गारंटी के साथ रिटर्न की व्यवस्था है। आप वार्षिक पेंशन का विकल्प चुनते हैं तब 8.3% की दर से ब्याज मिलेगा।इस योजना में धारा 80-सी के तहत इनकम टैक्स छूट दी गई है। 15 लाख रुपए तक कर सकते हैं निवेश वरिष्ठों को ज्यादा भटकना न पड़े, वे आसानी से प्रक्रिया समझ सकें, इसलिए इस योजना को एलआईसी के साथ मिलकर अमल में लाया गया है। इसमें अधिकतम 15 लाख रुपए निवेश किए जा सकते हैं। 15 लाख पर आपको हर महीने 10 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। योजना से जुड़ीं जरूरी बातें आयकर: आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80-सी के तहत इस योजना में जमा की गई राशि पूरी तरह करमुक्त है। लेकिन, जमा की गई राशि से मिलने वाले ब्याज पर पॉलिसी धारक को आयकर देना पड़ेगा। ब्याज का फंडा: प्रति ...

स्वास्थ कर्मचारियों की मदद करेंगी टीवी स्टार बैथेनी फ्रैंकल, 10 लाख मास्क अस्पतालों को देंगी

Image
हॉलीवुड डेस्क. अमेरिकन टीवी पर्सनालिटी बैथेनी फ्रैंकल और फाउंडेशन बीस्ट्रॉन्ग हॉस्पिटल्स में 10 लाख मास्क डोनेट करेंगी। कोरोनावायरस के दौरान लोगों की मदद करने के लिए कई हॉलीवुड सेलेब्स आगे आए हैं। ब्लेक लाइवली, रेयान रेनॉल्ड्स, रिहना और आरियाना ग्रांडे इससे पहले डोनेट कर चुके हैं। अंग्रेजी वेबसाइट एसशोबिज के मुताबिक ‘द रीयल हाउसवाइव्स ऑफ न्यूयॉर्क सिटी’ स्टार मास्क डोनेशन करेंगी। वेबसाइट के अनुसार, बैथेनी के कई इंटरनेशनल मास्क प्रोड्यूसर्स से संपर्क हैं और वे कुछ दिनों में यह मास्क दे देंगी। बैथेनी ने बताया कि, जब भी कोई आपदा आती है मुझे अपने प्रशंसकों से पता लग जाता है। उन्होंने कहा कि, वे दुनियाभर में हैं और कई चीजें मुझे खबरों से पहले ही बता देते हैं। इस दौरान कुछ लोग मास्क के बारे में भी बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि, मुझे हर दिन अस्पतालों, कलीनिक्स में सप्लाई खत्म होने की घबहाहट को लेकर लोग मुझे हजारों मैसेज कर रहे हैं। टीवी स्टार ने बताया कि उनके पास एक ग्रिड सिस्टम है, जिससे पता चलता है कि उनके रिसोर्सेज की जरूरत सबसे ज्यादा कहां है। साथ ही उन्होंने बताया कि, जो स्टा...

शिल्पा शेट्टी ने बेटे के साथ दिखाए बॉडी बिल्डिंग पोज, लिखा- मुझे घर में ही कॉम्पटीशन मिल रहा है

Image
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के डर से फिल्म इंडस्ट्री में काम बंद है और ज्यादातर स्टार्स बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर बराबर एक्टिव बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ उनका बेटा विहान भी बॉडी बिल्डिंग पोज देते नजर आ रहा है। इसके साथ लिखे कैप्शन में उन्होंने बताया कि फिटनेस के मामले में अब उन्हें अपने बेटे से ही कॉम्पटीशन मिलने लगा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'आज, मेरा मन्डे (Monday) भी सनडे (SONDAY) है। मां+बेटे की प्रेरणा= मन्डे मोटिवेशन। मेरा कॉम्पटीशन तो घर में ही है। वास्तव में कड़ी मेहनत करना पड़ेगी, देरी कभी नहीं होती दोस्तों... आपका समय या तो अब है या कभी नहीं।' शिल्पा ने जो वीडियो शेयर किया, वो तीन फोटोज को मिलाकर बना है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने #mondaymotivation #momandson #sonday #fitspiration #inspiration #fitness #health #gratitude #swasthrahomastraho #fitindia #GetFit2020 इतने ज्यादा हैशटैग भी लगाए। दो फिल्मों में आएंगी नजर शिल्पा शे...

लॉकडाउन में अनिल कपूर के साथ ही रह रहे उनके ट्रेनर, अभिनेता ने लिखा- मैं वर्कआउट से नहीं भाग सकता

Image
बॉलीवुड डेस्क. लॉकडाउन के चलते अनिल कपूर का वक्त अपने घर में ही बीत रहा है। वे जॉगिंग और वर्कआउट के लिए भी बाहर नहीं जा रहे हैं। हालांकि, घर में ही वे फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। 63 साल के अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में बताया है कि उनके फिटनेस ट्रेनर मार्क मीड उनके साथ ही रह रहे हैं। अनिल ने वीडियो के साथ लिखा है, "चलते रहिए (घर के अंदर ही)। मैं वर्कआउट से नहीं बच सकता, क्योंकि मेरा ट्रेनर मार्क मीड मेरे साथ ही रह रहा है।" अनिल ने इसके साथ क्वारैंटाइन और वर्कआउट को हैशटैग करते हुए लिखा है, "घर में रहिए, फिट रहिए।" फिटनेस में डेली रूटीन का अहम योगदान अनिल इस उम्र में भी खुद को एकदम फिट रखते हैं और इसमें उनके डेली रुटीन का बहुत बड़ा योगदान है। एक इंटरव्यू में उनकी बेटी सोनम ने बताया था कि पापा अनिल कपूर रात में 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है कि देर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वे दिखाई नहीं देते।सोनम के मुताबिक, सोने-उठने के साथ-साथ अनिल कपूर अनुशासित डाइट भ...

पुलिस ने शाहीन बाग खाली कराया, अशोक पंडित ने लिखा- पनौती हटी, ग्रहण हटा, अब कोरोवायरस भी हटेगा

Image
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को शाहीनबाग को पूरी तरह से खाली करा लिया। इस बात को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दिल्ली पुलिस की सराहना की और कई ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने ट्वीट में उन्होंने इस प्रदर्शन को पनौती और ग्रहण बताया, तो वहीं एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ऐसे प्रदर्शनकारियों को दूसरों का जीवन खतरे में डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'पनौती हटी ! ग्रहण हटा ! जहर हटा ! देश के दुश्मन हटे ! अब #Coranavirus भी हटेगा !' इसके बाद अपने अगले ट्वीट में उन्होंने फिल्म 'कोरा कागज' के टाइटल सॉन्ग वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'शाहीनबाग से बेदखल होने के बाद आज हर प्रदर्शनकारी और उनके समर्थकों को इस गाने को गाना होगा.. मेरा जीवन कोरा कागज कोरा ही रह गया।' ## सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहिए अगले ट्वीट में पंडित ने प्रदर्शनकारियों को सबक सिखाने की बात कही, उन्होंने लिखा, '#शाहीन बाग को मीडिया द्वारा पूरी तरह ब्लैकआउट किया जाना चाहिए। तोड़फोड़ करने वालों को उठाकर सल...

|| NIVIA SPOT VOLLEY || Volleyball || At low price || With evey kit ||

Image
                    NIVIA SPOT VOLLEY                             Price=Rs 948                               Buy Now Product information Technical Details Batteries Included No Brand Nivia Color Multi-Colour, yellow&blue Number-of-Pieces 1 Size 4 Sport volleyball Style Name Ball Product description Nivia Spotvolley is constructed with 18 panel technology and PU laminated which make your game more powerful. Best fit for more aspiring players to enjoy unhindered game as it allows great strength and grip for long time. It has great bounce and has long lifespan. From the manufacturer NIVIA SPOT VOLLEY 18 Panel Leather Laminated Indoor-All Surface Outdoor-Hard Ground with Grass & Rough Surfaces Match Ball ...