Bear grylls the real hero of adventure

       बेयर ग्रिल्स के बारे में रोचक तथ्य व जानकारी

   

बेयर ग्रिल्स के जीवन से जुड़े कुछ अन्य रोचक तथ्य


  • ग्रिल्स ने ब्रिटिश स्पेशल एयर सर्विस में तीन वर्ष(1994-1997) तक सेवाएं दी हैं। आर्मी में काम करने के दौरान उन्होंने मुश्किल हालातों में बचने की नई तकनीक सीखी। उन्हें SAS आर्मी तब छोडनी पड़ी जब केन्या अपनी पोस्टिंग के दौरान वे एक दुर्घटना का शिकार हो गए। एक उड़ान के दौरान उनका पैराशूट खुल नहीं पाया और उनकी निचली रीढ़ बुरी तरह से टूट गयी। 1,600 फीट (500 मी.) की ऊंचाई से वह पीठ के बल नीचे गिरे थे।
  • बेयर ग्रिल्स रॉयल नेवल रिजर्व(Royal Naval Reserve) सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।
  • 16 मई 1998 को, ग्रिल्स ने पैराशूटिंग दुर्घटना में तीन हड्डीयां टूटने के महज 18 महीने बाद नेपाल में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने के अपने बचपन के सपने को हासिल किया। 23 साल की उम्र में वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के ब्रिटिश थे। 
  • Bear grylls ल्स Man Vs Wild शो में Survival Tips के जरिये सुनसान जंगलों, रेगिस्तानों, बर्फीले निर्जन स्थानों और  बीहड़ों में जिन्दा रहने की तकनीक सिखाते हैं।
  • सन 2005 में बेयर ग्रिल्स ने अपने दो साथियों के साथ 7,600 मीटर की ऊंचाई पर गरम हवा के गुब्बारे के नीचे डिनर करके वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया। इस मुहिम के लिए प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने 200 से अधिक अधिक पैराशूट जंप किए
    गरम हवा के गुब्बारे के नीचे डिनर करते बेयर ग्रिल्स
    गरम हवा के गुब्बारे के नीचे डिनर करते बेयर ग्रिल्स
  • बेयर ग्रिल्स ने बहुत सी अजीबोगरीब चीजें खाई है जैसे कि याक की आँखें, कीड़े को निगल जाना, जानवर के अंडकोष, मरे हुए जानवर का दिल आदि। पीने की बात करें तो पेय द्रव के लिए मरे जानवर के पेट में से बचे अपशिष्ट पदार्थ को निचोड़ना, हाथी के ताजे मल को निचोड़ना, जानवरों के मूत्र को पीना आदि हैरतअंगेज करतब किए हैं। कभी-कभी तो वे अपने मूत्र को पी जाते है.
    पाइथन को काबू करते बेयर ग्रिल्स
    पाइथन को काबू करते बेयर ग्रिल्स
  • 2008 में बेयर ग्रिल्स ने अंटार्कटिका में स्थित विश्व की सबसे उजाड़ और ऐसी चोटियों पर चढ़कर दिखाया जहाँ उनसे पहले कोई भी व्यक्ति नहीं पहुँच पाया था.
  • डिस्कवरी चैनल पर Man vs. Wild शो  2006 में शुरू किया गया था. इस शो को ब्रिटेन में Born Survivor के नाम से प्रसारित किया जाता है तथा अन्यों देशों में जैसे ऑस्ट्रलियान्यूजीलैंडकनाडाभारत और अमेरिका में इसे Man vs. Wild के नाम से डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित किया जाता है.

बेयर ग्रिल्स अपने क्रू के साथ
बेयर ग्रिल्स अपने क्रू के साथ

Comments

Popular posts from this blog

[[What is Amazon Bounty Program]] ||What is Amazon Prime?||

आलिया ने शेयर किया राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का मोशन पोस्टर, कोरोना के चलते रिलीज डेट भी बदली

[ Online Earning ]28 Year-Old Becomes Richest Man In India Making Money Online